President Droupadi Murmu Awards Shaurya Chakra to Martyr Rifleman Kulbhushan Manta

#KulbhushanManta

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद राइफलमैन कुलभूषण मंटा को शौर्य चक्र से सम्मानित किया

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू जी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से संबंध रखने वाले अमर शहीद कुलभूषण मांटा जी को शहीदोंपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। इस सम्मान को उनकी मां और धर्मपत्नी नीतू कुमारी ने स्वीकार किया। बारामुला में आतंकियों से लड़ते समय शहीद कुलभूषण मांटा जी ने अपनी साहसी बलिदान के माध्यम से वीरता का परिचय दिया। हम उनकी शौर्यगाथा को शत्-शत् नमन करते हैं।

image source : https://www.abplive.com/

Heartbeat of Himachal: Raaz Jary’s song ‘Tera Mera Lagan’ created a sensation

हिमाचल की धड़कन: राज जेरी का गाना ‘तेरा मेरा लगन’ ने मचाई धूम

 #TeraMeraLagan
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख गायक राज़ जेरी, जो काँगड़ा से बिलोंग करते हैं, उनका नवीनतम हिमाचली गाना ‘तेरा मेरा लगन’ ने व्यापक लोकप्रियता हासिल की है। इस गाने ने उनके यूट्यूब चैनल ‘पहाड़ी स्टार्स प्रोडक्शन’ पर एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

आजकल यह गाना हर हिमाचली के दिल-दिमाग में बसा हुआ है और इसे अन्य राज्यों में भी बड़े पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोगों ने इसे व्यापक तारीफ की है। यह गाना दिल को छूने वाला है और राज़ जेरी जी ने इससे पहले भी कई अच्छे गाने गाए हैं। हम उन्हें बधाई देते हैं और उनकी आने वाली परियोजनाओं के सफल होने की कामना करते हैं।