सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी के असीम आशीर्वाद से हमारा 23वां वार्षिक समारोह, जो 26th अप्रैल को अत्यंत भव्य, सफल एवं श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।
यह पावन अवसर भक्तिभाव, प्रेम, एकता और भाईचारे का सुंदर प्रतीक बना ।

इस आयोजन की शोभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. अनिल गोयल जी तथा हमारे क्षेत्र के अन्य अनेक सम्मानित गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति से और भी बढ़ गई।
साथ ही, दिल्ली के विभिन्न हिमाचली संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर समारोह को विशेष गौरव प्रदान किया।
अरुण लाडला जी और उनकी टीम ने बाबा जी के अत्यंत प्यारे भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर लोगों ने बड़े उत्साह के साथ नृत्य किया।
हम सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ सेवक मंडल की ओर से सभी सम्मानित सदस्यों, श्रद्धालुओं, समस्त हिमाचली समाज के भाइयों और बहनों तथा सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग, स्नेह, उपस्थिति और समर्पण ने इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की।
आप सभी के प्रेम और आशीर्वाद से हमारा उत्साह और भी बढ़ा है। भविष्य में भी इसी प्रकार आपका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहे—यही हमारी कामना है।
हम आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति कृतज्ञ हैं। आप सभी ने इस समारोह की गरिमा को चार चाँद लगा दिए।
जय सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी।