वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO) दिल्ली इकाई ने किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन

वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO) दिल्ली इकाई ने किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन

वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की दिल्ली इकाई द्वारा हिमाचल भवन, मंडी हाउस, नई दिल्ली में संगठन की पहली बैठक एवं विशेष वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों को बढ़ावा देना था।

बैठक की अध्यक्षता दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज डोगरा ने की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कैप्टन विक्रम बत्रा की स्मृति में वृक्षारोपण अभियान

बैठक के बाद संगठन द्वारा कारगिल युद्ध के वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा की स्मृति में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। “एक पेड़ शहीद कैप्टन विक्रम के नाम”, “येह दिल मांगे मोर” – इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक स्वच्छ हवा और संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं।

संगठन के पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

अध्यक्ष मनोज डोगरा , उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर , उपाध्यक्ष अजीत चौहान , सीमा शर्मा, महासचिव अमित कुमार शर्मा , कार्यलय सचिव ललित डोगरा , सचिव जीवन शर्मा , कोषाध्यक्ष कुशल चंद कटोच, सचिव शिवानी ठाकुर , सचिव रिया ठाकुर , कार्यकारणी सदस्य अंजू अरोड़ा, दिनेश डोगरा, योगेंद्र लाल शर्मा, पवन शर्मा, सुरेश पाठियाल, पूजा मेहरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हिमाचली संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संगठन की भूमिका को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।

(WHO) दिल्ली इकाई ने कहा कि संगठन हिमाचली समुदाय को एक मजबूत मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।

संगठन के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया और सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

वृक्षारोपण अभियान को सहयोग करने के लिए हार्दिक आभार

इस अभियान में वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO) दिल्ली इकाई को सहयोग करने के लिए नवदीप सिंह थापा, उप महाप्रबंधक हिमाचल भवन , गुरुबचन सिंह जनरल असिस्टेंट बड़ोदा हाउस , नार्दन रेलवे मुख्यालय , ललित वर्मा सहायक महाप्रबंधक, हिमाचल सदन , नई दिल्ली , इन सभी सदस्यों का हार्दिक आभार किया।